लखनऊ। सैरपुर में पांच अप्रैल को एसी प्लांट के टेक्नीशियन सीडीआरआई कर्मचारी सीतापुर के सिधौली बिजुवामऊ निवासी अनुज से लूटपाट में एक और बदमाश को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष मनोज कुमार कोरी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी सीतापुर के कमलापुर पचकोहरा निवासी हिमांशु शुक्ला है। मामले में पुलिस पहले ही आरोपी के दो साथी काकोरी के बसरैला निवासी अयान और पचकोहरा के रवि शुक्ला को पकड़ चुकी है।