फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दोहरे हत्याकांड में एक और गिरफ्तार, दो की तलाश

Wed, 26 Mar 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड में एक और गिरफ्तार, दो की तलाश
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी में 21 मार्च को मनोज और रोहित की हत्या के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी काकोरी तेजकिशनखेड़ा निवासी विक्रम को पुलिस ने सर्विलांस की मदद से मंगलवार को गिरफ्तार किया। मामले में आरोपी सिपाही महेंद्र का भांजा विनीत व उसका एक साथी भागा हुआ है। पुलिस टीम दोनों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम विश्वजीत सिंह ने बताया कि लखीमपुर जिले में तैनात वर्ष 2018 बैच के सिपाही महेंद्र ने पान खेड़ा निवासी मनोज और रोहित की हत्या कर दी थी। वारदात में उसकी पत्नी अंकिता भी शामिल थी। पुलिस ने रविवार को दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मनोज का अंकिता के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी होने पर महेंद्र ने हत्या की साजिश रची थी।

विधायक राजेश्वर सिंह ने परिजनों से की मुलाकात, दिए चेक

सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह मंगलवार को मृतकों के परिजनों से मिलने पान खेड़ा गांव पहुंचे। रोहित के पिता रमेश राजपूत को भरोसा दिलाया। कहा कि घटना से मुख्यमंत्री भी आहत हैं। आरोपियों को कड़ी सजा व पीड़ित परिवार को नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। दोनों परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच-पांच लाख रुपये के दो चेक दिए। उनके साथ में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी व एसडीएम सचिन वर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें