फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lulu Mall: लुलु मॉल में बिना अनुमति नमाज पढ़ने वाला एक और अभियुक्त गिरफ्तार

Sat, 23 Jul 2022 02:51 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के लुलु मॉल में नमाज पढ़ने के आरोप में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में अब तक कुल पांच गिरफ्तारी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
मामले में गिरफ्तार किया गया आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने शनिवार को लुलु मॉल में बिना अनुमति नमाज पढ़ने वाले एक आरोपी सहादतगंज निवासी मोहम्मद आदिल को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिन्हित कर युवक को गिरफ्तार किया गया। एडीसीपी साउथ राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक लुलु मॉल में नमाज नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन


उसके बाद मॉल प्रशासन की ओर से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई थी।

इसके बाद मामले की सीसीटीवी की मदद से जांच करते हुए चार लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। शनिवार को नमाज पढ़ने में शामिल सहादतगंज निवासी मोहम्मद आदिल को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


मामले में इसके पहले चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें