फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: बैंक में लॉकर काटकर चोरी करने के मामले में एक और गिरफ्तार, 25 हजार का था इनाम

Fri, 27 Dec 2024 03:56 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के चिनहट की बैंक में लॉकर काटकर लाखों की चोरी को अंजाम देने वाले गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार लिया गया है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम था।
विज्ञापन
बैंक में चोरी करते चोर - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन ओवरसीज बैंक में लॉकर काटकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 25 हजार के इनामी मिथुन कुमार बिंदु को अपट्रान चौकी के पास नेड़ा मोड़, देवा रोड के पास से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


वह मूल रूप से बिहार मुंगेर के पुरुषोत्तमपुर चोरगांव का रहने वाला है। इसके पास से 126.14 ग्राम सोने के जेवर, 893 ग्राम चांदी के जेवर, एक लाख रुपए नकद, बैंक लॉकर के 13 कटे हुए टुकड़े, एक हथौड़ा, लोहे की छीनी, ग्लैन्डर मशीन और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

उसने पूछताछ में बताया कि वह अपने गिरोह के साथ मिलकर मटियारी स्थित इंडियन ओवसीज बैंक की दीवार तोड़कर अंदर घुसा था और बैंक लाकर तोड़कर कीमती जेवरात और नकदी चोरी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें