फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख से अधिक नहीं दे रहे यूजर चार्ज, शुरू होगी कार्यवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवेंद्र गुप्ता
विज्ञापन

लखनऊ। शहर में एक लाख से अधिक लोग डोर-डोर कूड़ा कलेक्शन को लेकर लिए जाने वाला यूजर चार्ज नहीं दे रहे हैं। इसका पैसा नगर निगम से अब तक निजी कंपनी ले रही थी मगर अब ऐसे लोगों पर कार्रवाई कर नगर निगम खुद वसूली करेगा। यूजर चार्ज न देने वालों में आम लोगों के अलावा बड़े होटल और प्रतिष्ठान भी शामिल हैं।
होटल, शिक्षण संस्थान, निजी संस्थान और केंद्र प्रदेश सरकार के बड़े संस्थानों सहित करीब एक लाख से अधिक लोग व प्रतिष्ठान ऐसे हैं जो यूजर चार्ज नहीं दे रहे हैं। इसकी भरपाई नगर निगम को करनी पड़ रही है। ऐसे में नगर निगम पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। अब शासन के आदेश के बाद कचरा प्रबंधन का काम करने वाली की कंपनी की ओर से यूजर चार्ज न देने वालों की सूची तैयार की जा रही है। जिसके बाद नगर निगम प्रशासन ऐसे लोगों को बकाया वसूली की नोटिस जारी कर कार्यवाही करेगा। शहर स्वच्छ हो और खुले में कचरा न पड़े। इसके लिए कचरा प्रबंधन योजना में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन पर विशेष जोर है ताकि कचरा घर, दुकान और प्रतिष्ठान पर ही ले लिया जाए और वहा सड़क पर आने ही न पाए। योजना में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम पिछले छह साल से किया जा रहा है मगर अब तक यह सफल नहीं हो पाया। कूड़ा कलेक्शन के एवज में शहरवासियों से यूजर चार्ज भी वसूल किया जाना है ऐसे में शहर में एक लाख से अधिक लोग ऐसे हैं जो यूजर चार्ज नहीं दे रहे हैं। बहुत से ऐसे प्रतिष्ठान भी हैं जो कूड़ा भी नहीं दे रहे और पड़ाव घरों पर से डलवा दे रहे हैं।
विज्ञापन

यहां भी कर सकते हैं सफाई न होने की शिकायत
नगर निगम कंट्रोल रूम
0522-2307782
0522-2307783
------------------
अब नई कंपनी भी उठा रही अनुबंध की सहूलियत का बेजा फायदा
कचरा प्रबध्ंान योजना को कारगर करने के लिए निजी कंपनी को अनुबंध में यह सहूलित दी गई थी कि यदि तीन साल तक कंपनी को सभी घरों से यूजर चार्ज नहीं मिला तो भी नगर निगम प्रशासन कंपनी को पूरी टिपिंग फीस देगा। इसी सहूलियत का पहले ज्योति इनवायरोटेक ने पंाच साल तक बेजा इस्तेमाल किया अब उसी राह पर नई कंपनी ज्योति इनवायरोटेक चल रही है।। कंपनी जितने घरों से कूड़ा लेने का दावा करते हुए टिपिंग फीस का बिल नगर निगम को भेजती हैं, उतने घरों से यूजर चार्ज वसूल कर जमा नहीं कर रही है। ऐसे में आधा काम कागज पर ही हो रहा है और टिपिंग फीस का बिल पूरा भेजा जा रहा है। इस कारण आम लोगों केअलावा पार्षद भी लगातार शिकायत करते रहते हैं कि इकोग्रीन डोर टू डोर कलेक्शन का काम सही नहीं कर रही है। उसको कई बार चेतावनी नोटिस जारी किया गया मगर उसका कोई खास असर नहीं पड़ा।
जागरूक करेंगे और सुविधा भी बढ़ाएंगे
नगर स्वास्थ्य अधिकारी पंकज भूषण का कहना है कि लोग नगर से अधिकृत कंपनी को ही कूड़ा दें, इसे लेकर जागरूक भी करेंगे। कंपनी अपनी सेवाओं में सुधार करेगी।जब सेवा सही होगी तो लोग खुद ही उसे कूड़ा देंगे और यूजर चार्ज भी देंगे। कई बार शिकायत आती है कि कंपनी के कर्मचारी कूड़ा लेने नहीं आते।
अनधिकृत कूड़ा लेने वाले तो गंदगी ही कर रहे
नगर स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है जो अनधिकृत लोग कूड़ा कलेक्शन का काम कर रहे हैं, उनके पास कोई प्लांट तो है नहीं। वह घर से कूड़ा लेने केबाद उसमें से काम की चीजें निकालकर उसे इधर-उधर ही फेंकते हैं या पड़ाव घर पर डालते हैं।
झाड़ू के लिए लगाए गए नौ हजार कर्मचारी
शहर में सफाई कार्य के लिए स्थायी और कार्यदायी के मिलाकर इस समय करीब 9000 कर्मचारी हैं। ऐसे में अब झाड़ू की शिकायत नहीं आनी चाहिए। यदि कहीं ऐसा है तो इसका मतलब कर्मचारी लापरवाही कर रहे हैं। जहां ऐसी समस्या है, लोग जोनल ऑफिस में शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन

एक करोड़ मिल रहा यूजर चार्ज, टिपिंग फीस बन रही तीन करोड़
कचरा प्रबध्ंान कंपनी इकोग्रीन एनर्जी के प्रबंधक अभिषेक सिंह का कहना है कि इस समय वह 110 वार्डों में 3.02 लाख घरों व दुकानों से कूड़ा लेते हैं मगर यूजर चार्ज आधे ही देते हैं। इस कारण हर माह करीब एक करोड़ रुपये ही यूजर चार्ज जमा हो पाता है। जितना कचरा शहर से उठाकर शिवरी प्लांट पर निस्तारित करते हैं, उसकी करीब तीन करोड़ रुपये प्रति माह टिपिंग फीस बनती है।
किस जोन में कितने नहीं दे रहे यूजर चार्ज
जोन एक-39019
जोन दो-6680
जोन तीन-28584
जोन चार-43118
जोन पांच-6457
जोन छह-1081
जोन सात-3358
जोन आठ-3221
सूची तैयार कर होगी वसूली
जो लोग यूजर चार्ज नहीं दे रहे हैं उनसे वसूली की कार्रवाई की जाएगी। कंपनी की ओर से सूची तैयार की जा रही है। जल्द ही वह मिल जाएगी।
पंकज भूषण, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें