फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवती को ढाई घंटे डिजिटल अरेस्ट रखकर एक लाख वसूले

Sat, 05 Oct 2024 05:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जालसाजों ने युवती को ढाई घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर 99 हजार रुपये वसूल लिए। ठाकुरगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

हुसैनाबाद निवासी ताजनीन खान के मुताबिक 27 सितंबर की सुबह अनजान नंबर से कॉल आई थी। फोनकर्ता ने खुद को एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम अधिकारी बताया। उसने कहा कि उनके आधार कार्ड और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर एक पार्सल मुंबई से ईरान भेजा जा रहा था। इसमें गैरकानूनी सामान मिला है। यह सुनकर वह घबरा गईं।
विज्ञापन


फिर जालसाज ने उनकी काॅल दूसरे ठग को कनेक्ट कर दी। ताजनीन को वीडियो में एक युवक दिखा, जिसने खुद को पुलिस अधिकारी बताया। उसने कहा कि तुम्हारे कुछ गैर कानूनी बैंक खाते चल रहे हैं। ऐसी बातें कर उन्हें ढाई घंटे डिजिटल अरेस्ट रखा। परेशान आकर नाजनीन ने 99 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें