फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अधिवक्ता से हड़पे एक लाख रुपये, चार पर मुकदमा

Thu, 14 Nov 2024 03:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। न्यू नंदी विहार कालोनी चिनहट निवासी अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह ने गाजीपुर थाने में चार लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित का कहना है कि उनके मित्र आशिफ ने बताया कि प्रखर की परिचित आभा शर्मा की मां का ऑपरेशन होना है। आभा को एक लाख रुपये की आवश्यकता है, जो एक माह में वापस कर देंगी।
विज्ञापन




प्रखर ने कहा, इसके बदले में आभा कार गिरवी रखेंगी। एक माह बाद एक लाख 10 हजार रुपये देकर कार वापस ले लेंगी। इस पर वीरेंद्र ने 88 हजार रुपये ऑनलाइन व 12 नकद आभा को दे दिए। एक माह आभा ने वीरेंद्र को मटियारी चौराहे पर बुलाया। यहां एक लड़की, पुलिस के साथ मौजूद थी। युवती ने कहा, कार उसकी दोस्त ज्योति उर्फ शीतल की है। वीरेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने संज्ञान नहीं लिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने विकास भवन रोड इंदिरानगर निवासी आभा शर्मा, जूही कॉलोनी कानपुर निवासी ज्योति निषाद, महानगर निवासी विवेक त्रिपाठी व चिनहट निवासी प्रखर श्रीवास्तव पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें