फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजाबाद में चीनी मिल में हादसा, पाइप लाइन फटने से मजदूर की मौत

Mon, 25 Dec 2017 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल मजदूर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फैजाबाद के मसौधा के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के के एम शुगर मिल में सोमवार को पेराई के दौरान जूस सप्लाई करने वाली पाइप फटने से एक श्रमिक की मौत हो गई। एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


हादसा दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ। चीनी मिल में पेराई करते समय अचानक पाइप फट गई, जिससे तेजी से गैस निकलने लगी। वहां काम कर रहे ठेका कर्मचारी राजेश यादव (45) निवासी बीकापुर और रामजस यादव गैस की चपेट में आकर घायल हो गए। दोनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल भेजा गया।

चीनी मिल के वरिष्ठ अधिकारी विवेकानंद मिश्र ने बताया कि गंभीर रूप से घायल राजेश की अस्पताल में मौत हो गई।

वहीं, रामजस को लखनऊ रेफर किया गया है। चीनी मिल प्रबंधन ने कहा कि पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने मृतक राजेश का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें