फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अमौसी एयरपोर्ट के सामने लगा एक किमी लंबा जाम

Sun, 25 May 2025 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर (लखनऊ)। सरोजनीनगर में अमौसी एयरपोर्ट रनवे के सामने शनिवार शाम करीब दो घंटे तक एक किमी लंबा जाम लगा रहा। इसके कारण राहगीर परेशान हो गए। दरअसल, कानपुर एलीवेटेड रोड के निर्माण के कारण रोजाना सुबह-शाम को आवागमन ठप हो रहा है।
विज्ञापन



यह जाम कानपुर से लखनऊ आने वाली पटरी पर रोज शाम को लगता है। शनिवार शाम यहां पांच बजे से भयंकर जाम के हालात पैदा हो गए। राहगीरों को नादरगंज तिराहा पार करने में काफी समय लग गया। नादरगंज तिराहे के पास लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे एलिवेटेड रोड निर्माण को लेकर कानपुर रोड की दोनों पटरियों के बीच ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है।


इसकी वजह से यहां पर दोनों पटरियों से आने-जाने का रास्ता संकरा हो गया है। लेकिन सबसे ज्यादा यहां कानपुर से लखनऊ आने वाली पटरी का रास्ता संकरा हो गया है। बीते दिनों कानपुर से लखनऊ की ओर आने वाली पटरी को चौड़ा करने के लिए इसके किनारे के धार्मिक स्थलों तक को तोड़ना पड़ा। मगर, सड़क जाम की समस्या का निराकरण नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें