फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस से कुचलकर यात्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कैसरबाग बस अड्डे के बाहर रविवार देर शाम मासूम बेटे को बचाने के दौरान पिता की रोडवेज बस से कुचलकर मौत हो गई।
विज्ञापन

बरेली के भोजीपुरा के रहने वाले मुन्ना (40) छह साल के बेटे अंकित के साथ लखनऊ आए थे। रविवार देर शाम वह बरेली लौटने के लिए कैसरबाग बस अड्डा गए थे। वहां वह बेटे के लिए ब्रेड खरीदकर बस अड्डे के अंदर जा रहे थे तभी अंकित के हाथ से ब्रेड गिर गई। वह ब्रेड उठा रहा था कि एक चालक ने तेजी से बस बैक कर दी। मुन्ना ने तुरंत अंकित को खींचकर किनारे किया मगर खुद बस से कुचलकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वजीरगंज पुलिस ने उन्हें बलरामपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें