फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक आईएएस व पांच एसडीएम का तबादला, नोएडा में एसडीएम जौनपुर के लिए कार्यमुक्त

Sun, 23 Aug 2020 10:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन
विधानमंडल सत्र समाप्त होते ही सरकार ने तबादले शुरू कर दिए हैं। शनिवार को एक आईएएस व पांच एसडीएम का तबादला किया गया। एक एसडीएम तबादले के बावजूद रिलीव नहीं किए जा रहे थे। 
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर उन्हें रिलीव कर दिया गया है। कुछ दिनों में वरिष्ठ प्रशासनिक अफसरों के तबादले के भी संकेत हैं। शासन ने आईएएस अधिकारी व मेरठ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकित खंडेलवाल को नोएडा में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बनाया है। 

नोएडा में एसडीएम संजय मिश्र का पिछले दिनों जौनपुर तबादला किया गया था। लेकिन वहां के डीएम कोविड-19 महामारी के मददेनजर उन्हें रिलीव नहीं कर रहे थे। शासन के निर्देश पर संजय को जौनपुर के लिए तत्काल प्रभाव से रिलीव कर दिया गया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा शासन ने पांच एसडीएम को इधर से उधर किया है। इनमें अभय को नोएडा से बलिया, रजनीकांत को मैनपुरी से नोएडा, गुलशन को बागपत से संतकबीरनगर, प्रमोद कुमार को संतकबीरनगर से महराजगंज और मान सिंह पुंडीर को रामपुर से मैनपुरी स्थानान्तरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें