हाईटेंशन लाइन का तार टूटने की खबर पाकर सरवा उपकेंद्र से बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन लोगों ने टूटे हुए हाईटेंशन लाइन के तार को जोड़ दिया। कुछ देर बाद संदना निवासी बनवारी (50) पुत्र जसकरण अपने खेत जा रहा था।
इसी बीच जोड़ा गया हाईटेंशन लाइन का तार फिर से टूट गया। टूटने के बाद करंट दौड़ता बिजली का तार खेत में सुरक्षा के लिए लगे कंटीले तार पर जा गिरा। जिससे उसमें भी करंट उतर आया और इसी बीच उधर से गुजरा बनवारी कंटीले तार की चपेट में आ गया जिससे उसको जबरदस्त करंट लग गया।
जानकारी होने पर परिवार व गांव के लोग मौके पर पहुंचे। उसको आनन-फानन में सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।