फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठीचार्ज में शिक्षक की मौत पर सिविल अस्पताल में हंगामा

Thu, 08 Dec 2016 10:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
हंगामा करते शिक्षक - फोटो : amar ujala
पुरानी पेंशन व अन्य कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों व शिक्षा विभाग के कई अन्य कर्मचारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें घायल होने से महाराजगंज के एक शिक्षक डॉ. रामाशीष सिंह की मौत हो गई।

कर्मचारी सुबह 10 बजे से लक्ष्मण मेला मैदान में प्रदर्शन कर रहे थे। दोपहर करीब दो बजे वो विधानभवन की तरफ आ रहे थे तभी पुलिस ने शक्ति भवन के पास लाठीचार्ज कर दिया। बुरी तरह घायल शिक्षक को उसके साथी सिविल अस्पताल इलाज के लिए ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।

पुलिस का कहना है कि शिक्षक की मौत लाठीचार्ज में घायल होने से नहीं बल्कि हार्ट अटैक से हुई। साथी की मौत के बाद अन्य प्रदर्शनकारियों ने सिविल अस्पताल में हंगामा कर दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
यह प्रदर्शन अटेवा पेंशन बचाओ मंच के तत्वाधान में आयोजित किया ‌गया ‌था, जिसमें 10 लाख युवा शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी पुरानी पेंशन की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
इसके पहले 13 नवम्बर को 2016 को अटेवा की रैली शासन-प्रशासन के अनुरोध पर स्‍थगित कर दी गई थी।

4 of 5
पुलिस द्वारा लाठीचार्ज में कई प्रदर्शनकारियों को चोट भी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिविल अस्पताल में शासन के आला अधिकारी पहुंच चुके हैं और शिक्षकों को शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें