फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी: घर में सो रहे देवर-भाभी पर जानलेवा हमला, देवर की मौत, महिला की हालत गंभीर

Mon, 11 Dec 2023 06:43 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

सार

मुंशीगंज अमेठी में हुए एक जानलेवा हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि महिला गंभीर घायल हो गई।
 
विज्ञापन
मृतक राम सजीवन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी जिले के मुंशीगंज के रामदैपुर में रविवार की रात बरामदे में सो रहे देवर-भाभी पर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें घायल देवर की मौत हो गई जबकि भाभी की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


घटना की कोई खास वजह सामने नहीं आ सकी है। रामदैपुर निवासी राम सजीवन (55) और उनकी बड़ी भाभी धनराजी (55) घर के बरामदे में सो रहे थे। देर रात करीब डेढ़ बजे बदमाशों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। चीख सुनकर जब परिजन बाहर आए तो देखा कि रामसजीवन व धनराजी घायल पड़े हैं। शरीर पर कई वार किए गए हैं। इससे अफरातफरी मच गई। परिजन घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने राम सजीवन को मृत घोषित कर दिया। धनराजी की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया।

मृतक के बेटे सुनील का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। आशंका है कि रंजिश में उसके पिता की हत्या की गई है। एसपी डॉ. इलामारन जी ने बताया कि अभी तक घटना की कोई वजह सामने नहीं आई है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। पुलिस टीमों को लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें