फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में भूमि विवाद में चली कुल्हाड़ी, एक की मौत

Thu, 14 May 2020 08:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र के गांव बिसुनपुर सारा गांव में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी चली। घटना में एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोगों को गंभीर चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा और छानबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन


आरोप है कि गुरुवार दोपहर बाद गांव निवासी राजकुमार तिवारी व महेंद्र दुबे के परिवार के बीच चल रहे एक भूमि विवाद के झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी निकल आई और लोग एक दूसरे पर हमलावर हो गये। घंटा भर गांव में भगदड़ मची रही।

सूचना पाकर पहुंची रौनाही पुलिस ने घायल महेंद्र की पत्नी सावित्री देवी उम्र (लगभग 57 वर्ष) सहित इनके पुत्र रिंकू (30 वर्ष), पिंटू (32 वर्ष) व दूसरे पक्ष के घायल कप्तान तिवारी उम्र (लगभग 30 वर्ष) को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां सावित्री ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र विक्रम मौके पर पहुंचे और मामले के आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर छावनी बना दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया घटना में एक महिला की मौत हो गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें