फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एसयूवी और बाइक की टक्कर में एक की मौत, छह घायल

Fri, 28 Jun 2024 04:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। राष्ट्रीय राजमार्ग कलुवापुर के समीप एसयूवी और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। हादसे में दो महिला और चार बच्चे समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

कोतवाली अंतर्गत बाबूजी का पुरवा निवासी मुन्नालाल (25) पुत्र राम सुमेर बृहस्पतिवार देर शाम करीब 7 बजे अपनी बहन सुषमा पत्नी उपेंद्र पटेल को ससुराल औना सदरा छोड़ने के लिए निकला था। बाइक पर महिला के दोनों बच्चे आशिंका (5), अनाया (1) भी थे। कालूजलालपुर के समीप सलोन से प्रतापगढ़ की ओर जा रही एसयूवी से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में मुन्नालाल की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि सुषमा और उसके दोनों बच्चे गम्भीर रूप से घायल हो गए।
अईया का पुरवा अगई थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ निवासी एसयूवी सवार रामजी की पत्नी आरती और उसके दो बच्चे भी घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची करहिया चौकी पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी सलोन में भर्ती कराया, जहां से सुषमा, आरती और चारों बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसयूवी सवार रामजी की पत्नी गर्भवती है। रामजी सलोन में किसी निजी अस्पताल से पत्नी का ट्रीटमेंट कराकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है। जबकि छह लोगों के घायल होने की सूचना है। मामले की जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें