फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला नेता को अश्लील वीडियो कॉल करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एक राष्ट्रीय स्तर के राजनीतिक दल से जुड़ी महिला नेता को व्हाट्सएप वीडियो कॉल कर एक युवक परेशान कर रहा था। वह वीडियो कॉल के दौरान अश्लील वीडियो दिखाता था। विरोध करने पर धमकी देता था। परेशान महिला नेता ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। साइबर क्राइम थाने की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूलरूप से बिहार के नवादा का रहने वाला है।
विज्ञापन

निरीक्षक साइबर क्राइम थाना अजीत कुमार यादव के मुताबिक, टीम ने मंगलवार को बिहार नवादा कादिरगंज निवासी नवलेश कुमार को गिरफ्तार किया है। उसकेखिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में रहने वाली महिला नेता ने नवंबर में मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें आरोप लगाया कि एक युवक उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप मेसेज व कॉल करता है। व्हाट्सएप के जरिए वह वीडियो कॉल करता है। कॉल के दौरान बातचीत करते हुए पोर्न वीडियो भी दिखाता है। विरोध करने पर धमकी देता है। यहां तक कि उसने अपने व्हाट्सएप पर महिला नेता की ही फोटो लगा रखी है।
एस्कॉर्ट सर्विस पर अपलोड कर दी प्रोफाइल
पीड़िता महिला नेता का आरोप है कि नवलेश ने उसकी प्रोफाइल को एक साइट पर अपलोड कर दिया है जिस पर इंडियन एस्कॉर्ट सर्विस कॉल ब्वॉय जॉब कंपनी लिखा हुआ है। इस वेबसाइट पर उसकी प्रोफाइल व व्हाट्सएप नंबर अपलोड करने के कारण कई अंजान लोग कॉल करते हैं और अश्लील बातें कर परेशान करते हैं। पुलिस ने नवलेश से पूछताछ की तो उसने अपना अपराध कुबूल कर लिया है। उसने बताया कि महिलाओं की प्रोफाइल व व्हाट्सएप नंबर को एस्कॉर्ट सर्विस के साइट पर अपलोड करता है। वहीं उनके अनैतिक कार्य के लिए उकसाने के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करता है। कई लोग उसे इससे मुक्ति पाने के लिए रुपये भी दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें