फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर दौड़ेगी कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस, अब हफ्ते में चार दिन चलेगी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस आठ जून से फिर पटरी पर लौट आएगी। यह छोटे रेलवे स्टेशनों की लंबी दूरी वाली महत्वपूर्ण ट्रेन है। सीटों का आरक्षण पांच जून से शुरू होगा। इस बाबत सेंटर फॉर रेलवे इनफॉरमेशन सिस्टम (क्रिस) को रेलवे बोर्ड ने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस का ठहराव 79 स्टेशनों पर है। कोरोना के चलते इसका संचालन बंद था। लेकिन अब इस ट्रेन को नियमित की जगह अगले आदेश तक स्पेशल बनाकर चलाने का निर्णय लिया गया है। पहले यह ट्रेन रोजाना चलती थी, लेकिन अब सप्ताह में चार दिन चलाई जाएगी। आठ जून से यह प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सुबह 11.45 बजे चलेगी और अगली दोपहर 12.35 बजे चारबाग पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 03152 जम्मूतवी-कोलकाता स्पेशल 10 जून से प्रत्येक बुधवार, गुरुवार, शनिवार व सोमवार को रात 8.30 बजे चलकर अगली शाम 5.05 बजे लखनऊ होते हुए तीसरे दिन दोपहर 3.40 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें