फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला दिवस पर आधी आबादी को पूरे हक देने के लिए उठाई मांग

विज्ञापन
सम्मानित की गईं महिलाएं।
विज्ञापन
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को शहर के शिक्षण संस्थानों में विविध आयोजन हुए। इस क्रम में आधी आबादी का नेतृत्व करने वाली महिलाओं के सम्मान में उन्हें पूरे अधिकार देने की बात उठाई गई।
विज्ञापन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में वैज्ञानिक और तकनीकी क्षेत्रों में संस्कृत भाषा का उपयोग विषय पर गोष्ठी हुई। इस दौरान संस्कृत भाषा का प्रशिक्षण लेने वाली 200 छात्राएं सम्मानित की गईं। यहां मुख्य वक्ता डॉ. अशोक शतपथी, डॉ. सत्यकेतु, प्राचार्य प्रो. रश्मि बिश्नोई, डॉ. उमा सिंह, प्रो. विनीता लाल, डॉ. भास्कर शर्मा आदि उपस्थित रहे।
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग ने व्याख्यान कराया। मुख्य वक्ता डॉ. आद्याशक्ति राय के साथ डॉ. अंजलि सिंह, डॉ. राशि सिन्हा, डॉ. अभिषेक पांडेय, डॉ. अंजलि सिंह, डॉ. नरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में वेबिनार हुआ। मुख्य वक्ता आराधना उमेल ने कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकने वाले अधिनियम की जानकारी दी। पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय में साहित्य में नारी संवेदना विषय पर संगोष्ठी हुई। यहां प्राचार्य प्रो. रमेश चंद्र वर्मा, डॉ. रश्मि शील, डॉ अंजू सिंह, प्रो. प्रीती, डॉ. निशि मिश्रा आदि उपस्थित रहीं।
अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र पांडेय के नेतृत्व में व्याख्यान हुआ। कालीचरण पीजी कॉलेज में स्वच्छता शिविर लगा। प्राचार्य प्रो. सीएम उपाध्याय मौजूद रहे। खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज में एमएसएमई डीएफओ कानपुर की ओर से जागरूकता कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि प्रमुख संयुक्त निदेशक विष्णु कुमार वर्मा ने छात्राओं को सफल उद्यमी बनने के टिप्स दिए। यहां प्राचार्य प्रो. अंशू केडिया, सहायक निदेशक अविनाश कुमार, नीरज कुमार, मनीष पाठक व महाविद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।
अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज में कॅरिअर स्टडीज संस्थान की ओर से हुए कार्यक्रम में डॉ. मीनाक्षी पाहवा, प्राचार्य प्रो. बीना राय ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने पर विचार रखे। लविवि में विधि संकाय, विधिक सहायता केंद्र व जिला विधिक प्राधिकरण की ओर से हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधि अधिकारी राज्य मानवाधिकार आयोग अलहमरा खान ने छात्र-छात्राओं को विधिक सहायता केंद्र की जानकारी दी। डीन प्रो. बीडी सिंह, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. आलोक कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें