फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर पांच साल तक किया शारीरिक शोषण, फिर पीड़िता का टूटा सब्र

Tue, 14 May 2019 06:33 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
गोंडा के मनकापुर में एक युवक शादी करने का झांसा देकर गांव की ही एक युवती का पांच सालों तक शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान उसने दूसरी शादी तय कर ली। जानकारी होने पर पीड़िता ने अरोपी युवक के खिलाफ  मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि गांव के अनिल कुमार पासवान ने शादी का झांसा देकर पांच वर्षों तक लगातार शारीरिक सम्बध बनाता रहा। पीड़िता जब भी शादी करने की बात करती तो युवक एक-दो साल रुकने की बात कह कर टाल देता रहा। 
विज्ञापन

जब पीड़िता को यह पता चला कि उक्त युवक की शादी 17 मई को देहात कोतवाली क्षेत्र के पासी पुरवा में एक लड़की से तय है, तो उसका सब्र टूट गया। पीड़िता ने स्थानीय पुलिस थाने पहुंचकर आप बीती सुनाई।

पुलिस ने पीड़ित युवती की तहरीर पर अरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। कोतवाल आलोक राव ने बताया कि पीड़िता के तहरीर पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें