फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लिफ्ट देने के बहाने कैटरर से 30 हजार रुपये लूटे

Thu, 04 Dec 2025 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव क्षेत्र के सीतापुर रोड पर लिफ्ट देने के बहाने ऑटो सवार बदमाशों ने कैटरर योगेंद्र से मारपीट करके 30 हजार रुपये लूट लिए। सीतापुर के सिधौली निवासी पीड़ित ने मड़ियांव थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़ित योगेंद्र ने बताया कि सोमवार रात करीब 2:30 बजे वह गोमतीनगर से काम निपटाने के बाद सिधौली जा रहे थे। वह सीतापुर रोड स्थित चंद्रा ढाल पर वाहन का इंतजार कर रहे थे, तभी एक ऑटो उसके पास आकर रुका। उसमें चार लोग पहले से बैठे हुए थे। ऑटो चालक ने उन्हें सिधौली छोड़ने की बात कहकर बैठा लिया। इसके बाद चालक ने तेज म्यूजिक चला दिया और अन्य ने उनका मोबाइल छीन लिया। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट करके जबरन 28 हजार रुपये मोबाइल से अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए। जेब में रखे दो हजार रुपये भी छीन लिए। इसके बाद आरोपी धमकाते हुए उन्हें ऑटो से फेंककर भाग गए। बुधवार को उन्होंने थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें