फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एयरपोर्ट की तर्ज पर चारबाग स्टेशन पर बन रहा अत्याधुनिक शौचालय

विज्ञापन
बन रहा शौचालय।
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन पर एयरपोर्ट की तर्ज पर अत्याधुनिक शौचालय बन रहा है। टच सिस्टम के नल लगाए जा रहे हैं। शौचालय की फिनिशिंग चल रही है। हफ्तेभर में यह तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक की लंबाई करीब डेढ़ किमी है। यहां पे एंड यूज शौचालय पार्सल घर की ओर बना हुआ है। ऐसे में दूसरे छोर के यात्रियों को शौचालय के लिए काफी पैदल चलकर आना पड़ता है। यात्रियों की मांग पर डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने दूसरे छोर पर रेल मेल सेवा (आरएमएस) के पास अत्याधुनिक व सुविधायुक्त शौचालय का निर्माण शुरू कराया। स्टेशन डायरेक्टर प्रशांत कुमार ने बताया कि शुल्क न्यूनतम ही रखे जाएंगे। चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के बाद अन्य प्लेटफॉर्मों पर भी ऐसे शौचालय बनाकर यात्रियों को राहत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें