फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Thu, 23 Apr 2026 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
कॉलेज परिसर में पौधरोपण करतीं छात्राएं व ​शिक्षक।
विज्ञापन
नगराम। पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय गुमानी खेड़ा में बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इको क्लब के बच्चों समेत सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रधानाध्यापक अनिल कुमार वर्मा ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया।
विज्ञापन


पर्यावरण पर आधारित बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इस अवसर पर एआरपी सुनील शुक्ला और शिक्षिका शालिनी त्रिपाठी ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। इसी क्रम में बहरौली स्थित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज में भी विश्व पृथ्वी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय में पौधरोपण, पोस्टर, स्लोगन लेखन व भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण और जल संरक्षण पर जोर दिया। उनके नेतृत्व में स्काउट मास्टर अमित कुमार व शिक्षकों के साथ छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को प्लास्टिक के उपयोग से बचने और प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें