फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के लिए सुविधा

Wed, 20 Aug 2014 02:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के चिह्नित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण अब चिकित्सकीय टीम घर पर जाकर करेगी।
विज्ञापन


इस संबंध में जिलाधिकारी ने सीएमओ को स्वास्थ्य परीक्षण कार्य बुधवार से शुरू कराने का निर्देश दिया है।

मालूम हो कि स्वाधीनता दिवस पर 21 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित करने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर आमंत्रित किया गया था लेकिन अस्वस्थता के कारण इनमें से सिर्फ 6 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ही कार्यक्रम में पहुंचे थे।

जिलाधिकारी राजशेखर ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को होने वाली परेशानी के दृष्टिगत घर पर ही उनका नियमित अंतराल पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने का फैसला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को सीएमओ को निर्देश जारी कर चिकित्सकीय टीम गठित कर बुधवार से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके परिवारजनों का स्वास्थ्य परीक्षण घर पर कराने की व्यवस्था शुरू कराने को कहा गया है।

जीवन रक्षक औषधियुक्त एंबुलेंस सेवा का लाभ भी इस दौरान जरूरत पड़ने पर मुहैया कराया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें