फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से मंडल व जिला मुख्यालयों में आज सम्मानित होगी मेधावी, दिनेश शर्मा होंगे मुख्य अतिथि

Tue, 08 Sep 2020 12:11 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से सामाजिक सरोकारों की कड़ी में विगत वर्षों की भांति इस बार भी मंगलवार, आठ सितंबर को मेधावियों का सम्मान किया जाएगा। मेधावियों का यह सम्मान समारोह पूर्व के वर्षों लखनऊ में आयोजित होता रहा है, लेकिन कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये इस बार यह कार्यक्रम यूपी के सभी मंडल व जिला मुख्यालयों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए होगा। समारोह में यूपी बोर्ड की राज्य स्तरीय मेरिट के मेधावियों के साथ ही जिले स्तर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल करने वाले मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित होंगे।

विज्ञापन


राजधानी में लखनऊ के अलावा बाराबंकी के राज्य स्तरीय मेरिट में स्थान हासिल करने वाले व जिले में प्रथम तीन स्थान हासिल करने वाले मेधावी सम्मानित किए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। समारोह का आयोजन पार्क रोड स्थित शिक्षा निदेशक के शिविर कार्यालय के सभागार में सुबह 11 बजे से होगा। 

समारोह में कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जाएगा। लखनऊ में आयोजित होने वाले समारोह में लखनऊ-बाराबंकी के राज्यस्तरीय व  जिले स्तर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल करने वाले मेधावियों को ही आमंत्रित किया गया है। अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला, माध्यमिक शिक्षा निदेशक वीके पांडेय कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें