फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजधानी में 13 अप्रैल को 2000 शिक्षक निकालेंगे मशाल जुलूस

Fri, 27 Mar 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने की बैठक। स्रोत ः संगठन
विज्ञापन
लखनऊ। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता के विरोध में 13 अप्रैल को प्रदेशभर में करीब साढ़े पांच लाख शिक्षक मशाल जुलूस के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान राजधानी के करीब 2000 शिक्षक एक साथ मशाल जलाएंगे। राजभवन मार्ग स्थित डिप्लोमा इंजीनियर्स कार्यालय में बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ की हुई प्रदेश स्तरीय बैठक में शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता के विरोध में रणनीति बनाई।
विज्ञापन

जिला संयोजक सुरेश जायसवाल ने कहा कि आंदोलन के द्वितीय चरण के अंतर्गत प्रस्तावित मशाल जुलूस के लिए व्यापक विचार-विमर्श किया गया और रणनीति बनाई गई। प्रदेश सहसंयोजक विक्रमादित्य मौर्य ने कहा कि यदि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा।
जिला संयोजक वीरेंद्र प्रताप सिंह, लल्ली सिंह और विनीत सिंह ने कहा कि प्रथम चरण ‘शिक्षा की पाती अभियान’ को मिले जनसमर्थन ने स्पष्ट कर दिया है कि शिक्षक समाज अब चुप बैठने वाला नहीं है। 13 अप्रैल को मशाल जुलूस शिक्षक अस्मिता, एकजुटता और संघर्ष का संकल्प बनेगा। बैठक में प्रकाश चंद्र तिवारी, आशुतोष मिश्रा ,बृजेश कुमार मौर्य , दिनेश कुमार सिंह, डॉ. अलका राजवंशी, शालिनी मिश्रा, अर्पण गुप्ता, मो. रियाज, मनीष खरे बृजेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें