फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमप्रकाश राजभर बोले, ओवैसी से अभी नहीं हुई है बात, कई दलों से मोर्चा में शामिल होने को लेकर हो रही बात

Mon, 28 Jun 2021 07:48 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

ओवैसी के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करने की बात कहते हुए बताया कि कि यह बात ओवैसी ने नहीं, बल्कि उनकी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने कहा था कि वह 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनावी धरातल पर उतरने से पहले ही भागीदारी संकल्प मोर्चा में सीटों को लेकर मतभेद सामने आने लगे हैं। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) चीफ  असदुद्दीन ओवैसी 2022 में यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में जहां 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी में हैं, वहीं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और भागीदारी संकल्प मोर्चा के संयोजक ओमप्रकाश राजभर का कहना है कि अभी सीटों के बंटवारे को लेकर कोई बात नहीं हुई है। हम लोग जल्द ही इस मुद्दे पर बैठकर चुनाव लड़ने का फार्मूला तैयार करेंगे।

विज्ञापन


बता दें एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर भागीदारी मोर्चा में शामिल रहते हुए एआईएमआईएम के 100 उम्मीदवारों को उतारने संबंधी ओवैसी का बयान सामने आया था। इसके बाद से भागीदारी मोर्चा में शामिल अन्य 9 दलो के नेताओं में खलबली मच गई थी। हालांकि मोर्चा के संयोजक ने सोशल मीडिया पर चल रहे ओवैसी के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करने की बात कहते हुए बताया कि कि यह बात ओवैसी ने नहीं, बल्कि उनकी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने कहा था कि वह 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। ओवैसी ने भी अपने प्रदेश के बयान को ही दोहराया है।

ओमप्रकाश ने कहा कि तैयारी करना और मैदान में उतारने में फर्क है। उन्होंने कहा कि मोर्चा में दरार डालने की साजिस रच रहे हैं और इसी उद्देश्य से ओवैसी के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं। लेकिन उनका यह सपना कभी पूरा नहीं होगा। राजभर ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि भागीदारी संकल्प मोर्चा में अभी सीटों केबंटवारे को लेकर अभी तक कोई फैसला नही हुआ है। फिलहाल मोर्चा को और मजबूत करने के प्रयास में हम सभी जुटे हैं। समय आएगा तो सीटों के बंटवारे का फार्मूला भी तय कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


मोर्चा में आप व टीएमसी भी हो सकते हैं शामिल
ओम प्रकाश ने कहा कि मोर्चा में शामिल सभी घटक दलों में सीटों को लेकर कोई झगड़ा नहीं है। 403 सीटों पर संगठन मजबूत करने का काम चल रहा है। यूपी में भाजपा को हराने के लिए जो भी पार्टी साथ आना चाहे उनका स्वागत है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह से वार्ता हुई है और जल्द ही पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात होगी। इसी प्रकार ममता बनर्जी ने भी अपना एक प्रतिनिधि भेजकर मोर्चा में शामिल होने की इच्छा जताई है। जल्द ही उनसे भी वार्ता होगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्र उद्धव ठाकरे से भी वार्ता होने वाली है।

मोर्चा में शामिल हो चुके हैं 10 दल
ओमप्रकाश ने बताया कि अब तक भागीदारी संकल्प मोर्चा में कुल 10 दल शामिल हो चुके हैं। मोर्चा में सुभासपा के अलावा मोर्चा में एआईएमआईएम, जनधिकार पार्टी, राष्ट्र उदय पार्टी, भारत माता पार्टी, भागीदारी पार्टी,  अपना दल (कमेरावादी), जनता क्रांति पार्टी, लोकतंत्र बचाओ पार्टी और भारतीय वंचित समाज पार्टी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें