फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुत्व के नाम पर हमे लड़ाने वाले नेता मुस्लिमों के घर ब्याहते हैं अपनी बेटियां: ओमप्रकाश राजभर

Wed, 31 Oct 2018 08:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि जो लोग हिंदू व मुस्लिम के नाम पर हम लोगों को लड़ाते हैं वह खुद ही अपने बच्चों की शादी मुस्लिम परिवारों में करवाते हैं। उदाहरण देते हुए उन्होंने लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, प्रवीण तोगड़िया व अशोक सिंघल के नाम गिनाएं।

विज्ञापन


राजभर ने कहा कि शिवपाल यादव भाजपा के इशारे पर काम रहे है। उनको सुरक्षा व आवास देकर भाजपा ने इसे साबित कर दिया है।

राजभर ने बुधवार को पिसावां इलाके में कई सभाओं को सम्बोधित किया और कहा कि मैं दलितों और पिछड़ों की लड़ाई लड़ रहा हूं। भाजपा ने मुझसे वादा किया था कि अति पिछड़ों को अलग से आरक्षण मिलेगा लेकिन अब तक नहीं मिला। मैं अतिपिछड़ों की लड़ाई लड़ रहा हूं। सत्ता का स्वाद चखने नहीं आया। अब मेरा मन ऊब गया है।
 
राजभर ने कहा कि हमारे बच्चों को अच्छी शिक्षा चाहिए। राम मंदिर नहीं चाहिए। पहले सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे डॉक्टर व इंजीनियर बनते थे पर अब सरकारी स्कूल बेहाल हैं। राम मंदिर पर कहा कि यह अदालत के फैसले व समझौते के आधार पर ही बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें