फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजभर ने भाजपा को दिया गठबंधन कमजोर करने का फॉर्मूला, साथ ही अलग चुनाव लड़ने के दिए संकेत

Mon, 14 Jan 2019 12:34 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
ओम प्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का कहना है कि अगर भाजपा को सपा-बसपा गठबंधन से पार पाना है कि तो सरकार को पिछड़ों के आरक्षण में बंटवारे की घोषणा तत्काल करनी चाहिए।

विज्ञापन


राजभर ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में गठबंधन को मजबूत बताते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले सरकार को पिछड़ों के 27 प्रतिशत आरक्षण में बंटवारा कर देना चाहिए। आरक्षण को पिछड़ा, सर्वाधिक पिछड़ा व अति पिछड़ा जाति के लिए बराबर-बराबर बंटवारा ही गठबंधन का एकमात्र तोड़ है।

सरकार अगर समय रहते यह फैसला करती है तो गठबंधन की हवा निकल जाएगी, क्योंकि अति पिछड़ समाज जिस तरफ जाएगा, सरकार भी उसी की बनेगी।

विज्ञापन

बोले, आरक्षण में बंटवारे को दिया था 100 दिन का अल्टीमेटम

लोकसभा चुनाव में सुभासपा की रणनीति को लेकर पूछे गए सवाल पर राजभर ने कहा कि आरक्षण में बंटवारे के लिए सरकार को जो 100 दिन का अल्टीमेटम दिया था, उसका 13 दिन बीत गया है। शेष 87 दिन में ही लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हो जाएगी। इस अवधि तक वह सरकार के फैसले की प्रतीक्षा करेंगे। सरकार ने अगर उनकी मांग पूरी कर दी तो वह भाजपा के साथ तो हैं ही।

अन्यथा प्रदेश की सभी 80 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेंगे। राजभर ने लोकसभा चुनाव में दो सीटों पर प्रत्याशियों का एलान करते हुए कहा कि घोसी से पार्टी के महासचिव अरविंद राजभर और हमीरपुर से प्रेमचंद प्रजापति सुभासपा के प्रत्याशी होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें