सीतापुर। पुराने सीतापुर इलाके की बिजली मंगलवार को आठ घंटे गुल रही। कोट चौराहा इलाके में बिजली न आने से लोगों को काफी दिक्कतें हुईं। इन्वर्टर डिस्चार्ज होने से घरों में अंधेरा पसर गया। कार्यालयों में कामकाज बाधित हुआ। शाम छह बजे के बाद आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
पुराने सीतापुर उपकेंद्र से जुड़े कोट इलाके में मंगलवार को केबल बदलने का काम हुआ। इसकी वजह से सुबह 10 से शाम छह बजे तक शटडाउन लिया गया था। इस लंबी कटौती के कारण तीन से चार घंटे के अंदर इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए। इससे घरों में दिन में ही अंधेरा छा गया।
इस इलाके के कार्यालयों के बाहर जनरेटर चलते रहे। दोपहर के समय घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया। लोगों ने निजी हैंडपंप के जरिए पानी की जरूरत पूरी की। एसडीओ हिमांशु पटेल ने बताया कि शाम को आपूर्ति बहाल कर दी गई।