फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए बना हैशटैग ‘पेंशन सत्याग्रह’ ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में शामिल

Thu, 10 Oct 2019 10:54 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
ट्विटर पर किया टॉप ट्रेंड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) और ऑल टीचर्स इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) ने पुरानी पेंशन की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में सोशल मीडिया का उपयोग शुरू कर दिया है। उनका हैशटैग पेंशन सत्याग्रह ट्विटर पर बुधवार को टॉप ट्रेंड करते हुए कई घंटे तक पहले नंबर पर रहा। बाद में उसे हैशटैग राफेल ने पछाड़ दिया।
विज्ञापन


एनएमओपीएस और अटेवा के देश-प्रदेश में लाखों फॉलोवर हैं। लंबे समय से केंद्रीय कर्मचारियों, अर्द्ध सैनिक बलों, प्रदेश के कर्मचारियों ने ट्विटर को अपनी आवाज उठाने का सहारा बना लिया है। देश भर के 60 लाख और प्रदेश के 13 लाख कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन की मांग लगातार बड़ा मुद्दा बनती जा रही है। ट्विटर के साथ यू ट्यूब, फेसबुक भी पेंशन बहाली की मांग को लेकर एक मंच बन गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें