फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बुजुर्ग ने एकमुश्त चुकाए 4.75 लाख, दो लाख की पाई छूट

विज्ञापन
रसीद दिखाते बुजुर्ग।
विज्ञापन
लखनऊ। एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के जरिये काकोरी के लीलखेड़ा निवासी बुजुर्ग रूपलाल बुजुर्ग ने एक साथ 4,75,592 रुपये का बकाया बिल जमा कर 2.07868 रुपये के सरचार्ज की छूट पाई। चौकाने वाली बात यह है कि बुजुर्ग ने 12 वर्ष पहले 2012 में दो किलोवाॅट का गांव में दुकान के लिए व्यावसायिक कनेक्शन रूपरानी के नाम से लिया था, लेकिन कोई बिल नहीं जमा कर सके थे।
विज्ञापन




इससे 6,83,460 रुपये के बकाये पर कनेक्शन काट दिया गया। अमौसी जोन के मुख्य अभियंता रजत जुनेजा ने बताया कि दुबग्गा के एसडीओ एमएम मंसूरी की टीम ने नोटिस देकर ओटीएस की जानकारी दी। सोमवार को रूपलाल, बेटों के साथ दुबग्गा उपखंड कार्यालय पहुंचे और पंजीकरण कराया। यहां नकद बकाया बिल का भुगतान किया। बुजुर्ग ने कहा, गांव का सम्मानित व्यक्ति हूं। वसूली के लिए कर्मचारी घर आते थे, जिससे शर्मिंदा होना पड़ रहा था। इसीलिए कर्ज चुकाने का फैसला लिया।

अमौसी जोन में 16,705 ने कराया पंजीकरण



ओटीएस के तहत अमौसी जोन में सोमवार तक कुल 16,705 बकायेदारों ने पंजीकरण कराकर सरचार्ज पर छूट हासिल की है। ऐसे बकायेदारों से अब तक 10.25 करोड़ रुपये राजस्व जमा हो चुका है। इसमें ग्रामीण मलिहाबाद, मोहनलालगंज, दुबग्गा, नादरगंज के 14,786 ग्रामीणों से 9.12 करोड़ रुपये का बिल वसूला जा चुका।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें