फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क हादसों में वृद्ध की मौत, दो युवक घायल

Fri, 31 Jan 2025 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सड़क हादसों में वृद्ध की मौत, दो युवक घायल
विज्ञापन
लखनऊ। कैंट और पारा थानाक्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में वृद्ध की मौत हो गई। दो युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

तेलीबाग निवासी अखिलेश वर्मा ने बताया कि पिता माता प्रसाद (75) प्राइवेट नौकरी करते थे। बुधवार सुबह पिता साइकिल से काम पर निकले थे। कैंट में कमांड हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी रामा देवी हैं।
विज्ञापन

पारा के जलालपुर दौदा खेड़ा निवासी आनंद शुक्ला (25) अपने दोस्त अंकित सिंह के साथ बृहस्पतिवार शाम चार बजे बाइक से बुद्धेश्वर जा रहे थे। दोनों युवक शराब के नशे में थे। बाइक आनंद बिना हेलमेट चला रहा था। तिकुनिया तिराहे के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस ने दोनों को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया। वहां आनंद की हालत नाजुक बनी हुई है। अंकित मामूली रूप से चोटिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें