फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः बीमार पत्नी से फोन पर नहीं हो सकी बात तो बुजुर्ग ने खुद को गोली से उड़ाया

Sat, 28 Sep 2019 03:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
लखनऊ में महानगर के शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट में 83 वर्षीय ओम प्रकाश सिंह ने बृहस्पतिवार देर रात लाइसेंसी रिवॉल्वर से कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। उनकी पत्नी चंदा सिंह अस्पताल में भर्ती हैं जिसकी वजह से वह अवसाद में थे। बृहस्पतिवार को उनकी दिनभर पत्नी से बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन


देर रात वह लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर बाथरूम गए और खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर आई पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि ओम प्रकाश सिंह हरदोई में रहते थे और खेती-किसानी करते थे।
उनका बेटा अजय कुमार सिंह हाईकोर्ट में वकील है और भाई सुबोध के साथ शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट में रहता है।

ओम प्रकाश सिंह की पत्नी चंदा सिंह 22 सितंबर को गिर गई थीं जिससे कूल्हे की हड्डी टूट गई। उन्हें मिडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ऑपरेशन किया गया। ओम प्रकाश भी हरदोई से आ गए थे। बृहस्पतिवार को पत्नी से बात नहीं हो पाई तो उन्होंने अजय से इसका जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनपटी पर मारी थी गोली

बकौल अजय, पिता को परेशान देख उसने अस्पताल में फोन मिलाया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। रात करीब सवा बारह बजे पिता के कमरे से गोली चलने की आवाज आई तो वह मौके पर पहुंचा। पिता को बाथरूम में खून से लथपथ पड़ा देख होश उड़ गए। उनकी कनपटी पर गोली लगी थी और लाइसेंसी रिवॉल्वर पास ही पड़ा था।

आनन-फानन उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अजय का कहना है कि मां की तबीयत खराब होने की वजह से पिता परेशान थे। वह उनसे अस्पताल में मिलने के अलावा दिन में कई बार फोन पर बात करके भी हालचाल लेते थे। बृहस्पतिवार को उनकी मां से बात नहीं हो पाई, जिससे अवसादग्रस्त होकर उन्होंने जान दे दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें