लखनऊ। गोमतीनगर में शनिवार शाम युवक ने बिना देखे कार बैक कर दी। कार के नीचे दबकर वृद्धा की मौत हो गई।
गोमतीनगर के बड़ी जुगौली निवासी जगदीश प्रसाद के मुताबिक उनकी मां कृष्णावती (80) शनिवार शाम विश्वास खंड स्थित सैलानी मंदिर जा रही थीं।
शाम चार बजे मंदिर से कुछ दूर पहले एक युवक ने अचानक कार बैक कर दी। इस कारण मां कार के नीचे आ आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
आसपास के लोगों को जुटता देख आरोपी कार चालक मौके से भाग निकला। पुलिस कर्मियों ने वृद्धा को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने कृष्णावती को मृत घोषित कर दिया।