फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तोड़ते समय भरभराकर गिरी घर की पुरानी छत, मलबे में दबकर मजदूर की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

Tue, 31 Mar 2026 11:19 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में तोड़ते समय घर की पुरानी छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर मजदूर की मौत हो गई। जबकि, साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में पुराने घर की छत तोड़ते समय हादसा हो गया। अचानक भरभराकर पूरी छत गिरने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत हो गई। जबकि, साथी घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


घटना मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के आंट गांव की है। गांव निवासी श्री नारायण के घर पर पुरानी छत तोड़ने का काम चल रहा है। इसमें गांव के ही प्रताप (40) और रामरूप (38) काम कर रहे थे। 

मंगलवार को तोड़ते समय अचानक पूरी छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दोनों लोग दब गए। प्रताप की मौके पर मौत हो गई। जबकि, रामरूप गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। सूचना पर पुलिस, तहसीलदार अजीत जायसवाल व लोखपाल अंशू मौके पर पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें