फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बजरी में जाकर फिसली बाइक, बुजुर्ग किसान की मौत

Sun, 02 Apr 2023 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकेटी स्थित चंद्रिका देवी मोड़ के पास सड़क के किनारे पड़ी बजरी एक परिवार के लिए जानलेवा साबित हुई। अंधेरे में बाइक सड़क किनारे पड़ी बजरी पर जाने से अनियंत्रित होकर गिर गई और बाइक सवार धीरेंद्र सिंह (71) की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में उनके बेटे और पोते को भी चोट लगी। सैरपुर के खानीपुर भौली के धीरेंद्र सिंह खेती-किसानी करते थे। विनय ने बताया कि शुक्रवार शाम को पिता धीरेंद्र भाई विनीत और भतीजे सात वर्षीय युग के साथ मुंडन समारोह में शामिल होने बाइक से चंद्रिका देवी रोड पर जा रहे थे।

चंद्रिका देवी मोड़ के पास अंधेरे में बाइक सड़क किनारे पड़ी बजरी पर चली गई। बाइक अनियंत्रित होने से सभी गिर गए। हादसे में धीरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं विनीत और युग को मामूली चोट लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल धीरेंद्र को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। अचानक हुए हादसे में बुजुर्ग की मौत से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें