फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घर में घुसकर सुनार की बेटी पर चाकू से हमला

Sun, 02 Apr 2023 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरगंज के मुसाहिबगंज इलाके में सुनार अमर सिंह से चले रहे 30 हजार रुपये के विवाद के चलते पूर्व कर्मचारी दीपक कुमार ने उनकी बेटी नेहा (29) को घर में घुसकर चाकू मार दिया। घटना शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे की है।
विज्ञापन


नेहा के गले और हाथ में गंभीर चोट आई है। इस दौरान नेहा खाना बना रही थी। चीखपुकार सुन कर परिजन मदद के लिए पहुंचे तो नेहा की हालत देखकर दंग रह गए।

इससे पहले ही आरोपी सीढि़यों से नीचे उतरकर भागने लगा। यह देखकर मोहल्ले के मो. आदिल ने आरोपी को दौड़ा लिया। खुद को फंसता देख दीपक ने आदिल पर भी चाकू से हमला कर दिया। आदिल के सिर में चोट आई है।
इस बीच स्थानीय लोगों ने आरोपी को घेर कर दबोच लिया और धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल नेहा और आदिल को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। नेहा की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

एडीसीपी वेस्ट सीएन सिन्हा ने बताया कि आरोपी दीपक नशे की हालत में सुनार के घर रुपये मांगने पहुंचा था। इस दौरान उनकी बेटी व एक पड़ोसी पर हमला कर दिया। एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर चाकू भी बरामद कर लिया गया है। वहीं, सुनार के एक कर्मचारी सनी का कहना है कि रुपये का कोई विवाद नहीं है, आरोपी दीपक चोरी के इरादे से घुसा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें