फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रांसफार्मर से तेल व कॉपर चोरी, 15 घंटे बिजली गुल

विज्ञापन
जमीन पर पड़ा ट्रांसफार्मर।
विज्ञापन
लखनऊ। गोसाईंगंज उपकेंद्र से पोषित सदरपुर करोरा के ट्रांसफार्मर से चोर तेल, कॉपर व अन्य सामग्री चुरा ले गए। अवर अभियंता परमात्मा राम दुबे की तहरीर पर गोसाईंगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ चोरी की एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता मोहनलालगंज श्रवण कुमार सिंह के मुताबिक, शनिवार रात करीब 11:26 बजे लाइन ट्रिप हुई थी। रात 11:32 बजे पावर हाउस से बिजली सप्लाई चालू हो गई। छह मिनट में ही चोरों ने ट्रांसफार्मर की सप्लाई काट दी। इसके बाद चोर ट्रांसफार्मर से तेल, कॉपर व अन्य सामग्री चुरा ले गए। इससे गांव के करीब दो सौ परिवार 15 घंटे अंधेरे में रहे। रविवार सुबह लेसा के अफसर भी मौके पर पहुंचे और जांच की। विद्युत कर्मियों ने पास से ही गुजरी एलटी लाइन से रविवार शाम करीब पांच बजे बिजली आपूर्ति बहाल कराई। इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह के मुताबिक केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें