फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि-कॉलेजों में परीक्षा जारी, क्लास में सन्नाटा, कोविड प्रोटोकॉल के तहत ऑफलाइन क्लास हुई बंद, प्रैक्टिकल को लेकर जारी हुए दिशा-निर्देश

विज्ञापन
Offline classes stop in colleges
विज्ञापन
लखनऊ। कोरोना संक्रमण का बढ़ता दायरा और होली करीब होने का असर राजधानी के कैंपसों पर बृहस्पतिवार से दिखने लगा है। शासन के निर्देश पर लखनऊ विश्वविद्यालय व सहयुक्त कॉलेजों में अधिकतर जगह अघोषित अवकाश जैसा माहौल दिखा। कुछ जगह पर परीक्षाएं चल रही हैं। इसकी वजह से हॉस्टल नहीं खाली कराए जा रहे हैं। विद्यार्थी जैसे-जैसे परीक्षा समाप्त होती जा रही है, वे अपने घर जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन ने 25 से 31 मार्च तक छुट्टियों को छोड़कर ऑनलाइन क्लास लेने का निर्देश दिया है, जिसका असर बृहस्पतिवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में दिखा। यहां क्लास में पूरी तरह सन्नाटा पसर रहा। जिन विद्यार्थियों की परीक्षा समाप्त हो गई, उन्होंने अपने दोस्तों के साथ होली खेली और गुरुजनों से आशीर्वाद लेकर अपने घर को रवाना हुए। यहां परीक्षाएं 27 मार्च तक चलेंगी। कमोवेश यही स्थिति कॉलेजों की भी रही। वहां भी परीक्षाओं को छोड़कर कैंपस सूने हो गए हैं, जबकि होली की छुट्टियां रविवार से होनी हैं। विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य जिलों के निवासी शिक्षक-अधिकारी भी अपने घरों को रवाना होना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

एकेटीयू में दोनों मोड में हो सकेंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने कॉलेजों को विषम सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में कराने का विकल्प दिया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते केस के क्रम में यह निर्णय लिया गया है कि संस्थान अपनी सुविधानुसार विषम सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं ऑफलाइन या ऑनलाइन मोड में करा सकते है। परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित करने के क्रम में पूर्व में जारी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। साथ ही रजिस्ट्रार नंदलाल सिंह ने एक अन्य आदेश में कॉलेजों को 31 मार्च तक ऑनलाइन क्लास संचालन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि होली की छुट्टियों को छोड़कर ऑनलाइन क्लास आयोजित करेंगे। जिन कॉलेजों में परीक्षा व प्रयोगात्मक परीक्षा चल रही हैं, वे निर्धारित कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें