फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फाइनल मतदाता सूची में फर्जी वोटर मिले तो नपेंगे अधिकारी, सूचना देने वालों को मिलेगा इनाम

Mon, 16 Nov 2026 08:21 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद फर्जी या डुप्लीकेट वोटर मिलने पर बीएलओ से लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी तक पर कार्रवाई होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के निर्देशानुसार, फर्जी मतदाताओं की सूचना देने वालों को इनाम दिया जाएगा और यह राशि दोषी अधिकारियों से वसूली जाएगी।
विज्ञापन
मतदाता सूची (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में एसएसआर के तहत अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद कहीं भी फर्जी मतदाता मिलने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। फर्जी मतदाताओं की सूचना देने वालों को इनाम भी मिलेगा। रकम दोषी अधिकारियों से वसूली जाएगी। इस बारे में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है।

विज्ञापन


प्रदेश में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान (एसएसआर) के तहत 17 नवंबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित किया जाएगा और 4 जनवरी, 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। 

सूत्रों के मुताबिक, मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और संबंधित एजेंसी को चेता दिया है कि फाइनल मतदाता सूची के बाद आयोग आम लोगों और राजनीतिक दलों से फर्जी मतदाताओं के नाम बताने को कहेगा। सूचना देने वालों के लिए इनाम की राशि घोषित की जाएगी। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, अंतिम मतदाता सूची में फर्जी या डुप्लीकेट वोटर मिलने पर बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, एईआरओ, ईआरओ जिम्मेदार होंगे। ज्यादा खामियां मिलने पर जिला निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी भी तय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें