फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एंटीलार्वा का छिड़काव व फॉगिंग कराएं अधिकारी

विज्ञापन
बालू अड्डा में निरीक्षण के दौरान जागरूकता पंर्चा बांटते नगर विकास मंत्री एके शर्मा। -संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने शनिवार को महापौर सुषमा खर्कवाल के साथ शहर के डेंगू प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने बालू अड्डा और गोमतीनगर के विकासखंड में साफ-सफाई का निरीक्षण कर डेंगू पीड़ितों से हालचाल लिया। इसके साथ ही अफसरों को एंटीलार्वा का नियमित छिड़काव व फॉगिंग के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन



नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने बालू अड्डा व प्रयाग नारायण रोड पर रहने वाले डेंगू पीड़ित अजय सिंह और बृजेश सिंह का हालचाल लिया। ऐसे ही संजयगांधी नगर निवासी अनुष्का व अजय श्रीवास्तव का भी हालचाल लिया तथा बचाव के लिए पर्चे दिए।

उन्होंने 10 सफाई कर्मियों को स्वच्छता किट देकर स्वच्छता कार्यों को बेहतर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद गोमतीनगर के विकासखंड में डेंगू पीड़ित एचएन अग्रवाल व सविता गर्ग से मुलाकात की। वहां 20 सफाई मित्रों को स्वच्छता किट देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने गोमतीनगर के दयाल पार्किंग के पास आधुनिक सुविधाओं से युक्त 350 टन क्षमता के निर्माणाधीन बिन फिक्स कॉम्पैक्टर के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन हेतु निर्मित इस डंपिंग यार्ड को मार्च 2025 तक पूरा कराने के निर्देश दिए।

नगर विकास मंत्री ने कहा कि नगरीय निकायों में नियमित साफ-सफाई के लिए निकाय अधिकारी और सफाई कार्मिक प्रतिबद्धता से काम कर रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य अभियंता महेश वर्मा और निगम व जोन के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें