फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीबीएयू में एक माह चलेगा राजभाषा हिंदी उत्सव

विज्ञापन
बीबीएयू
विज्ञापन
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में 1 से 30 सितंबर तक राजभाषा हिंदी उत्सव मनाया जा रहा है। विश्वविद्यालय का हिंदी प्रकोष्ठ आयोजन कर रहा है। इसका उद्देश्य हिंदी के प्रयोग, प्रतिष्ठा और प्रगति को बढ़ावा देना है। उत्सव के दौरान श्रुतलेख, टिप्पणी एवं प्रारूपण, हिंदी टंकण और राजभाषा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं होंगी। स्वरचित कविता पाठ, सप्त दिवसीय हिंदी कार्यशाला और दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी भी होगी। विश्वविद्यालय के कुलपति राज कुमार मित्तल ने कहा, हिंदी उत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि अपनी भाषा, संस्कृति, ज्ञान-परंपरा और राष्ट्रीय अस्मिता के प्रति प्रतिबद्धता को पुनः अभिव्यक्त करने का अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें