फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातहत का जलवा, निशाने पर हाकिम

Fri, 25 Jul 2014 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सचिवालय में एक आलाहाकिम के विशेष कार्याधिकारी के जलवे की चर्चा आम है। साथी बताते हैं कि पिछले दिनों कार्याधिकारी के माता-पिता की शादी की 50वीं सालगिरह थी।
विज्ञापन


उन्होंने इसके उपलक्ष्य में एक ‘गोल्डन जुबली’ कार्यक्रम का आयोजन किया था। आईएएस, पीसीएस व पीडीएस संवर्ग के अफसरों का तगड़ा जमावड़ा रहा।

इस कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों के बीच वहां की मेहमाननवाजी के चर्चे आम हैं। इस समय दुर्दिन का सामना कर रहे एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी इस जलसे के बहाने कहीं और भी निशाना साधते घूम रहे हैं, पर अंदाजा लगाने के लिए लोगों पर छोड़ देते हैं।
विज्ञापन


बताते हैं कि जो रिपोर्ट है उसके हिसाब से मेहमाननवाजी इतनी शानदार रही कि कम से कम 50 लाख रुपये का खर्चा आया होगा।

अनुमान इससे ज्यादा का है लेकिन 50 लाख से कम नहीं। पर, इस कमाई के बारे में कौन पूछे? जब सैयां भए कोतवाल, तब डर काहे का..।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें