रविवार को अवकाश के दिन भी नगर निगम के कार्यालयों में गृहकर जमा होगा।
इसके लिए गृहकर जमा करने वाले काउंटर खुले रहेंगे। अपर नगर आयुक्त पीके
श्रीवास्तव ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष के गृहकर में दस प्रतिशत की छूट
16 अगस्त तक दी जा रही है।
भवन स्वामी इसका लाभ उठा सकें, इसलिए रविवार को
भी गृहकर जमा किया जाएगा। भवन स्वामी सुबह दस से दो बजे तक अपना गृहकर जमा
कर सकेंगे।