शासन की प्राथमिकताओं व विकास
कार्यक्रमों की उच्च स्तरीय समीक्षा और स्थलीय निरीक्षण के लिए नोडल
अधिकारियों को हर महीने की एक से 21 तारीख के बीच भ्रमण कर निरीक्षण
रिपोर्ट देनी होगी।
सरकार ने शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को जिलेवार नोडल
अधिकारी नामित किया है।
मुख्य सचिव जावेद
उस्मानी ने ये निर्देश शुक्रवार को एक बैठक में दिए। उस्मानी ने कहा कि
वरिष्ठ अधिकारियों को कम से कम दो कार्य दिवसों में विकास कार्यों की
समीक्षा, सत्यापन एवं निरीक्षण करना होगा।
नोडल अधिकारियों को भ्रमण के बाद
एक सप्ताह में निरीक्षण रिपोर्ट संबंधित विभाग के प्रमुख सचिवों को भेजनी
होगी। इस पर कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी।
जिला प्रवास के दौरान
अधिकारियों को कुछ कार्यालयों का विस्तृत निरीक्षण व एक गांव का भ्रमण भी
करना होगा। वह बड़ी लागत की कम से कम दो परियोजनाओं के निमार्ण कार्यों का
स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।