फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई आया तो कोई चला गया

Tue, 19 Nov 2013 10:56 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
वित्तीय अनियमितता पर रायबरेली के बेसिक शिक्षा अधिकारी रवि शंकर को हटा दिया गया है।
विज्ञापन


उन्हें फतेहपुर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में वरिष्ठ प्रवक्ता बनाया गया है। कन्नौज राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संदीप चौधरी को रायबरेली का नया बीएसए बनाया गया है।

प्रतीक्षारत ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया को कन्नौज राजकीय इंटर कॉलेज का प्रधानाचार्य बनाया गया है। भदौरिया को पूर्व में रायबरेली के बीएसए पद से हटाकर प्रतीक्षा में डाल दिया गया था।
विज्ञापन

पुलिस विभाग में कल तीन डिप्टी एसपी के तबादले कर दिए जबकि एक का तबादला निरस्त किया गया है। इनमें भगवत सिंह मोतला को फतेहगढ़ से शाहजहांपुर भेजा गया है।

विभागों की और खबरों के लिए यहां आएं....

मुकेश कुमार सक्सेना अलीगढ़ से बदायूं भेजे गए हैं। बदायूं में तैनात आनंद कुमार को 42 वीं बटालियन पीएसी इलाहाबाद में असिस्टेंट कमांडेंट की तैनाती दी गई है।
विज्ञापन


जबकि मुरारी लाल चौधरी का तबादला पिछले दिनों अमेठी से कौशाम्बी किया गया था। इसे निरस्त कर दिया गया है। मुरारी लाल अमेठी में ही डिप्टी एसपी के पद पर बने रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें