फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फील्ड में निकलें अफसर, गर्मी के लिए अभी से पूरी करें तैयारी : श्रीकांत शर्मा

Thu, 03 Dec 2020 09:44 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बिजली कंपनियों के अधिकारियों को फील्ड में निकलकर अभी से गर्मी में बिजली व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने की तैयारियां करने को कहा है। उन्होंने पावर कार्पोरेशन के अध्यक्ष को निर्देश दिए कि वह स्वयं सुनिश्चित करा लें कि आगामी गर्मी में प्रदेश में कहीं भी ट्रिपिंग न हो। इसके लिए जो भी आधारभूत सुविधाएं या तकनीकी आवश्यकताएं हैं उन्हें समय से पूरा कर लिया जाए। सभी बिजली कंपनियों के एमडी को भी अपने स्तर से तैयारियों निगरानी रखने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री ने बृहस्पतिवार को बिजली व्यवस्था की समीक्षा करते हुए ये निर्देश दिए। उन्होंने पावर कार्पोरेशन के अध्यक्ष, बिजली कंपनियों के एमडी व निदेशकों को भी फील्ड में जाकर उपकेंद्रों की मॉनिटरिंग करने को कहा है। शर्मा ने कहा कि सभी नोडल अधिकारी अपने अधीन उपकेंद्रों का भौतिक निरीक्षण जरूर कर लें। उपकेंद्रों पर उपभोक्ता शिकायतों का समय से निराकरण होना चाहिए। इसमें कहीं कोई कोताही स्वीकार्य नहीं होगी। सभी की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।

बिलिंग संबंधी समस्याओं पर नाराजगी जताते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि उपभोक्ता को समय से बिल मिले यह पावर कार्पोरेशन सुनिश्चित कराए। बिलिंग एजेंसियों से हुए करार का पूरा पालन हो तथा जहां खामियां हैं वहां एजेंसियों के खिलाफ  एफआईआर दर्ज कराई जाए। उपभोक्ताओं को बिलिंग संबंधी समस्या हुई तो जवाबदेही तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें