फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियंता रत्न से छह सम्मानित

Sat, 30 Nov 2013 09:04 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ ने शुक्रवार को संकल्प दिवस के मौके पर छह इंजीनियरों को अभियंता रत्न सम्मान से सम्मानित किया।
विज्ञापन

यहां फील्ड हास्टल में परिषद के अध्यक्ष आरके सिंह की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।

अखिल भारतीय बिजली इंजीनियर महासंघ के सेक्रेटरी जनरल शैलेंद्र दुबे ने बताया कि तीन समयबद्ध पदोन्नति की मांग को लेकर बिजल इंजीनियरों ने 1979 में आंदोलन चलाया था।
विज्ञापन


तत्कालीन सरकार ने 29 नवंबर, 1979 से आंदोलनकारियों की गिरफ्तारी शुरू कर दी थी। 1600 इंजीनियर जेल गए, लेकिन सरकार के आगे घुटने नहीं टेके।

बाद में इंजीनियरों को पहली बार समयबद्ध वेतनमान की सुविधा मिली। संघ तभी से इस उपलब्धि को संकल्प दिवस के रूप में मना रहा है।

उस आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले इंजीनियर एमए सिद्दीकी, ओपी पालीवाल, एसपी त्रिपाठी, एएन पांडेय, रणधीर सिंह व देवकीनंदन को कार्यक्रम में अभियंता रत्न से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


मौके पर परिषद के महासचिव दिनेश चंद्र दीक्षित, एके सिंह, ओपी पांडेय, राम प्रकाश, पीआर चौधरी आदि उपस्थित रहे।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें