फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जांच के दौरान नदारद मिले अधिकारी व कर्मचारी, भेजी रिपोर्ट

Fri, 07 Mar 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती में विभिन्न स्थानों पर भिक्षावृत्ति को लेकर इकौना तहसील के अधिवक्ता डीसी यादव ने एसडीएम इकौना ओमप्रकाश से शिकायत की थी। एसडीएम ने मामले का संज्ञान लेकर जांच की थी। इस दौरान अधिकारी व कर्मचारी नदारद मिले थे। इसकी रिपोर्ट एसडीएम ने उच्चाधिकारियों को दे दी।
विज्ञापन

अधिवक्ता ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा था कि बुद्ध की तपोस्थली पर सहेट महेट, अंगुलीमाल गुफा व अन्य स्थानों पर भिक्षावृत्ति के मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है। इससे तपोस्थली आने वाले पर्यटकों के सामने श्रावस्ती की छवि धूमिल हो रही है। मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीएम इकौना ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण उप मंडल कार्यालय का विगत दिनों निरीक्षण किया था। इस दौरान संरक्षक सहायक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण अखिलेश तिवारी सात से 31 दिसंबर, जनवरी माह व एक से 25 फरवरी तक कार्यालय से अनुपस्थित मिले थे। साथ ही एमटीएस महेश प्रसाद यादव 15 से 25 फरवरी तक अनुपस्थित मिले थे। इस दौरान इनके द्वारा अवकाश के लिए कोई प्रार्थना पत्र भी प्रेषित नहीं किया गया था। इसकी रिपोर्ट उनके द्वारा उच्च अधिकारियों को भेजी गई है। एसडीएम इकौना ने बताया कि जांच की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। मामला केंद्र सरकार के अंतर्गत है जिसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें